BIHARBreaking NewsSTATE

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ED ने की बड़ी का’र्रवाई, रिया चक्रवर्ती पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस किया दर्ज

पटना: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की कथित आत्मह’त्या (Su’icide) से संबंधित मामले में 15 करोड़ रुपए के लेनदेन पर, मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) का एक मामला दर्ज किया है.

ईडी के एक प्रमुख सूत्र ने कहा कि, निदेशालय ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत एक आ’पराधिक मामला दर्ज किया है. यह कदम दिवंगत अभिनेता के पिता के. के. सिंह द्वारा अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खि’लाफ बिहार पुलिस (Bihar Police) में दर्ज कराई गई शि’कायत के बाद उठाया गया है.

ईडी ने गुरुवार को बिहार पुलिस द्वारा रिया के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की कॉपी और सुशांत सिंह राजपूत और रिया के परिवार के स्वामित्व वाली दो कंपनियों के विवरण बैंकों से मांगे हैं. सूत्रों ने कहा कि, ईडी ने विव्रिडेज रियालिटिक्स के वित्तीय लेनदेन के विवरण भी मांगे हैं, जिसकी अभिनेत्री एक निदेशक हैं और फ्रंट इंडिया फॉर वल्र्ड के भी विवरण मांगे हैं, जिसमें अभिनेत्री का भाई शोविक निदेशक हैं.

सुशांत के पिता ने अपने बेटे को धो’खा देने और धम’की देने का आ’रोप लगाते हुए पटना में रिया के खि’लाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई. अभिनेता की मौ’त से पहले सुशांत और रिया रिलेशनशिप में थे. सुशांत के पिता ने रिया के खि’लाफ कई आ’रोप लगाए हैं, जिसमें उनके बेटे से पैसे लेना और मीडिया को दिवंगत अभिनेता की मेडिकल रिपोर्ट दिखाने की धमकी देना भी शामिल है.

इसके साथ ही उन्होंने रिया पर सुशांत को उनके परिवार से दूर रखने का भी आरोप लगाया है. सुशांत के रिश्ते के भाई और बिहार के छत्तापुर से बीजेपी के पूर्व विधायक, नीरज कुमार सिंह ने कहा कि परिवार ने युवा अभिनेता के असामयिक और अचानक निधन के सदमे से उबरने के बाद, प्राथमिकी दर्ज की है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.