BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में बाढ़ का क’हर / बाढ़ में डूबने से अब तक 13 की मौ’त, 45 लाख लोग बाढ़ से प्र’भावित…

एनडीआरएफ के कमांडेंट विजय सिन्हा ने बताया कि गुरुवार की देर रात दरभंगा जिले में तैनात एनडीआरएफ की टीम को हनुमान नगर प्रखंड में बाढ़ से घिरे पंचोभ गांव में फंसी गर्भवती महिला को सहायता के लिए बुलाया गया. रात में लगभग 10 किलोमीटर बोट चलाकर टीम पहुंची और गर्भवती काजल मिश्रा को सुरक्षित हनुमान नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को एक टीम को सारण जिले के अमनौर प्रखंड में तैनात किया गया है. सारण में चार टीमें काम कर रही हैं. शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम ने सारण में 600 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया. सिन्हा ने बताया कि अब तक बिहार के विभिन्न जिलों में प्रशासन के सहयोग से रेस्क्यू ऑपेरशन चलाकर 8,600 को बाढ़ से बचाया गया है.

बाढ़ का कहर जारी
समस्तीपुर के उजियारपुर स्थित अंगारघाट थाने के मुरियारो गांव निवासी नीरज कुमार व हसनपुर थाने के धबोलिया गांव में रामबाबू यादव की जान चली गयी. इधर, मधेपुरा के पुरैनी में बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान डूबने से किशोर की मौ’त हो गयी. इधर, कटिहार के प्राणपुर में कपड़ा साफ करने के दौरान मां-बेटी की डूबने से मौत हो गयी. साथ ही कटिहार के कदवा थाना क्षेत्र की धपरसिया पंचायत के वार्ड आठ में बच्चे की मौ’त कमला धार में डूबने से मौत हो गयी.

45 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित
मधुबनी में मधेपुर प्रखंड के भेजा थाने के करहारा गांव में ढाई वर्षीया बच्ची अंजलि की मौत हो गयी. इधर, पूर्वी चंपारण के रक्सौल प्रखंड क्षेत्र के हरदिया गांव के बंगरी नदी में बांध बांधने के दौरान हरदिया के लक्ष्मी चौरसिया व सुगौली के भरगांवा पंचायत के कौवहा के अमित कुमार की मौ’त नदी में डूबने से हो गयी. इधर, सीतामढ़ी के इंडो-नेपाल बॉर्डर को पार कर बैरगनिया बाजार आ रहे एक युवक की मौत बाढ़ के पानी मे डूबने से हो गयी. वहीं, नानपुर थाना क्षेत्र की बाथ असली पंचायत में महिला डूब गयी.
बाढ़ में डूबने से बिहार में 13 की मौत
बाढ़ के पानी में डूबने से शुक्रवार को उत्तर बिहार में 10 व भागलपुर में तीन लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, पश्चिमी चंपारण में तीन, मधुबनी में एक, पूर्वी चंपारण में दो, सीतामढ़ी में दो, समस्तीपुर में दो और भागलपुर के मधेपुरा में एक और कटिहार में दो की जान चली गयी. पश्चिमी चंपारण के बेतिया में सात वर्षीय बच्चा समेत दो लोगों व चनपटिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्टेशन रोड निवासी सजाद कुरैशी अहिर की जान चली गयी. मधुबनी में मधेपुर प्रखंड के भेजा थाने के करहारा गांव में ढाई वर्षीया बच्ची अंजलि की मौत हो गयी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.