BIHARBreaking NewsMAHARASHTRASTATE

सुशांत केस: नीतीश ने की सीबीआई जांच की मांग, उद्धव बोले- घटिया राजनीति कर रहे ये लोग

मुंबई
ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्मह’त्या के मामले में जमकर राजनीति हो रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। इस बारे में एक इंटरव्यू के दौरान महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये लोग घटिया राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस कोरोना काल में शानदार काम कर रही है।
एक निजी न्यूज़ चैनल को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने उद्धव ठाकरे से पूछा गया कि बिहार में चुनावी तैयारियां चरम पर हैं, ऐसे में सुशांत के मामले को चुनावी मुद्दा बनाया जा रहा है। नीतीश कुमार कि तरफ से सीबीआई जांच की मांग की गई है क्योंकि उन्हें ऐसा लग रहा है कि सरकार और मुंबई पुलिस ठीक से जांच नहीं कर रही है, कुछ छिपाने का प्रयास हो रहा है?

उद्धव ठाकरे ने इस सवाल के जवाब में कहा, ‘मैं इसकी निंदा करता हूं। कोरोना के इस संकट में मुंबई और महाराष्ट्र की पुलिस कोरोना योद्धा बनकर देश के लिए कुर्बान हो रहे हैं और ये लोग घटिया राजनीति पर उतारू हैं। जिस किसी के पास कोई भी सबूत हो या जानकारी हो उसे लेकर आएं। आ’रोपी को फां’सी पर जरूर लटकाएंगे।’

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.