AccidentBreaking NewsDELHI

बड़ी खबर: नोएडा में बहुमंजिला इमारत गि’रने से दो लोगों की मौ’त, मलबे से 5 को निकाला

दिल्ली से सटे नोएडा में बड़ा हाद’सा हो गया है. यहां पर बहुमंजिला इमारत गि’र गई है. इमारत के नीचे कई लोगों के दबे होने की जानकारी है. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है. मलबे से पांच लोगों की निकाला गया था. इसमें से दो की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. नोएडा के सेक्टर 11 स्थित एफ 62 में ये बिल्डिंग गिरी है. बताया जा रहा है कि इमारत निर्माणाधीन थी.

मौके पर पुलिस बल के साथ फायर बिग्रेड की टीम, एंबुलेंस और एनडीआरएफ मौजूद है. मलबे के नीचे 10 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है. मौके पर मौजूद रहे लोगों का कहना है कि मलबे के नीचे कई लोग दबे हैं. इमारत नोएडा सेक्टर 24 पुलिस स्टेशन के तहत आती है.

हाल के दिनों में ये दूसरा बड़ा हा’दसा है. कुछ दिन पहले ही मुंबई में भानुशाली इमारत का एक हिस्‍सा गिर गया था. इस हा’दसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौ’त हो गई थी.

घाय’लों से मिलने पहुंचे पुलिस कमिश्नर और डीएम

वहीं, मुंबई के मलाड में भी एक हाद’सा हुआ था, जहां दो मंजिला घर गिर गया था. मकान के मलबे की चपेट में 15 लोग आ गए. मुंबई फायर बिग्रेड की टीम ने इस हादसे में 15 लोगों को बचाया था. इसमें से दो लोगों की मौत हो गई थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.