Breaking NewsMAHARASHTRA

जांच से बौ’खलाई महाराष्ट्र सरकार, कहा- लक्जरी गाड़ी से घूम रही बिहार पुलिस

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्मह’त्या मामले की जांच में बिहार पुलिस जुटी हुई है.लेकिन यह जांच महाराष्ट्र सरकार को सुहा नहीं रहा है. महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री शंभूराज देसाई ने बिहार पुलिस का सहयोग करने की बजाय उसके ऊपर कई  आरोप लगा दिया है. महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री ने कहा कि बिहार पुलिस गलत कर रही है. वे  बिहार की पुलिस की गलत हर’कतों की जांच करायेंगे.

महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री शंभूराज देसाई ने कहा कि मुंबई में मौजूद बिहार पुलिस की टीम ने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया. उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस जो कर रही है वह गलत है. देसाई ने मुंबई पुलिस का बचाव करते हुए कहा कि जो भी सच्चाई सामने आई है वो रिकॉर्ड पर है. मुंबई पुलिस ने सभी जरूरी बयानों को दर्ज किया है. अगर अभी भी कुछ बाकी है तो मुंबई पुलिस वह काम करेगी.

महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री ने कहा कि उन्हें लोगों से जानकारी मिली है कि जांच के लिए मुंबई आयी बिहार पुलिस BMW और जगुआर जैसी गाड़ियों का इस्तेमाल कर रही है. मंत्री ने कहा कि अगर पत्रकारों के पास उन गाड़ियों की फुटेज है तो वो सरकार को इसे दें. सरकार इसकी जांच करायेगी. गृह राज्य मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ये जांच करेगी कि बिहार पुलिस जिन लक्जरी गाड़ियों से घूम रही है उनका आत्महत्या के मामले से कोई लेना-देना है या नहीं. अगर बिहार पुलिस अधिकारिक ड्यूटी पर है, तो उन्हें आधिकारिक वाहन का उपयोग करना चाहिए था. ना कि किसी खास व्यक्ति की लक्जरी गाड़ी का.

उधर मुंबई में जमी बिहार पुलिस की टीम ने गुरुवार को सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से पूछताछ की. पुलिस उनका बयान लेने उनके घर पहुंची. पुलिस ने लगभग एक घंटे का समय अंकिता के घर पर बिताया. इस दौरान अंकिता से सुशांत सुसाइड केस को लेकर कई सवाल पूछे गए. बिहार पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 लोगों से पूछताछ की है. इनमें सुशांत के कुक, सुशांत की बहन, दोस्त मुकेश छाबड़ा भी शामिल हैं.

बिहार पुलिस की टीम ने उन बैंकों में भी छानबीन की जिसमें सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट हैं. गौरतलब है कि सुशांत के पिता के के सिंह ने आरोप लगाया है कि सुशांत के एक अकाउंट से रिया चक्रवर्ती ने 15 करोड़ रूपये निकाल लिये थे. सुशांत के क्रेडिट कार्ड से भी रिया ने काफी खर्च किया था. बिहार पुलिस की टीम बैंकों में छानबीन कर इसका ही पता लगा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.