Breaking NewsCelebritiesEntertainment

Sushant Singh Rajput के CA ने किया बड़ा खुलासा, बताया पिछले एक साल में कहां, कब और कितने पैसे हुए खर्च

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन नई बातें सामने आ रही हैं। रिया चक्रवर्ती पर अफआईआर के बाद ये केस अब एक अलग ही मोड पर जा रहा है। एक्टर के निधन के बाद उनके पिता केके सिंह ने रिया और पूरे परिवार सहित दो अन्य लोगों के खि’लाफ अफआईआर  दर्ज कराई है। रिया पर सबसे बड़ा आ’रोप सुशांत के अकाउंट से 17 करोड़ रुपए में 15 करोड़ रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करने का है। इसी तरह के कई गंभी’र आ’रोप सुशांत के पिता ने अपने एफआईआर के जरिए रिया और उसके परिवार पर लगाए हैं। वहीं, अब सुशांत सिंह के चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर ने एक बड़ा खुलासा किया है।

सुशांत सिंह राजपूत के चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर ने हाल ही में इंडिया टुडे टीवी को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने सुशांत के बैंक डिटेल्स को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि परिवार जिन पैसों की बात कर रही है, वह उनके पास थे ही नहीं। चार्टर्ड अकाउंटेंट ने बताया कि वह पिछले एक साल से सुशांत सिंह के लिए काम कर रहे हैं। सीए ने यह भी कहा कि सुशांत के बैंक खातों से रिया या उसके परिवार के सदस्यों के खातों में एक लाख की भी लेन-देन नहीं हुई है। 

इंडिया टुडे टीवी से बात करते हुए सीए संदीप श्रीधर बताया कि मुंबई पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि रिया के खाते में कुछ हज़ार को छोड़कर कोई बड़ा ट्रांसफ़र नहीं है। एक बार रिया मां ने उन्हें 33,000 रुपए ट्रांसफर किए थे। उन्होंने कहा कि वह एक फिल्म स्टार हैं। वहीं अपनी लाइफ स्टाइल मेंटेन रखने के लिए खर्चें होते हैं। वहीं सुशांत और रिया दोनों अपनी मर्जी से एक साथ रहते थे। एक साथ घूमते थे।  

संदीप श्रीधर ने कहा, ‘उनका खर्चा खरीदारी और किराए और यात्रा जैसी अन्य चीजों पर खर्च हुआ है, जो उन्होंने एक साथ यात्रा की थी। उनका नेटवर्थ उतना नहीं था जितना दावा किया जा रहा है। उनकी आय एक साल से कम हो गई थी।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.