BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मंत्री सुरेश शर्मा ने बाढ़ प्र’भावित इलाकों का किया मुआयना, बोलें- सभी बाढ़ पी’ड़ितों को मिलेगी मदद

नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने बुधवार को शहर के बाढ़ प्र’भावित इलाकों का जायजा लिया। वे बाढ़ पी’ड़ितों से भी मिले और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मंत्री श्री शर्मा बूढ़ी गंडक के किनारे बसे अखाड़ाघाट, सिकंदरपुर व लकड़ीढ़ाई आदि मोहल्ले में पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मुशहरी अंचलाधिकारी को तलब किया और सम’स्याओं को दूर करने का निर्देश दिया। कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सूची तैयार की जा रही है। सरकार की ओर से प्रत्येक परिवार को छह हजार रुपये भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बरसात को देखते हुए हर परिवार को प्लास्टिक उपलब्ध कराई जा रही है। जरूरत पड़ने पर सामुदायिक किचन भी शुरू किया जाएगा। नगर निगम की ओर से सार्वजनिक मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की गई है। मंत्री ने कहा है कि लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है। वह खुद राहत व बचाव कार्य पर नजर रख रहे है। मौके पर मंत्री के प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह भी थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.