नगर पंचायत के एक वार्ड में प्लांट के समीप नहर किनारे द’फन किये गये कोरोना संक्र’मित बुजुर्ग के क’ब्र को मंगलवार की रात कुत्तों ने खोद दिया। श’व की सेफ्टी में लपेटे गए प्लास्टिक को भी फाड़ दिया। इस घ’टना से आ’क्रोशित आसपास के ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह इंद्रदेव चौक के समीप सड़क जाम कर दिया।
सड़क जाम किए जाने से साहेबगंज मोतीपुर और साहेबगंज नीरपुर मार्ग पर यातायात ठप हो गया। आसपास के ग्रामीण घ’टना से काफी आक्रोशित थे। लोग श’व दफनाने में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे साथ ही मोहल्लों को सैनेटाइज करने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम की सूचना पर दारोगा सुनील कुमार श्रीवास्तव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण अड़े रहे। अंत में सीओ राकेश कुमार पहुंचे तथा वार्ड पार्षद पति राजेश कुमार, सुरेंद्र ओझा, प्रो महेश प्रसाद सिंह, पीएन राय से वार्ता की।

सीओ ने श’व दफन किये गए स्थल पर मिट्टी और रोड़ा डलवाने, 14 दिनों तक रामपुर खुर्द, नवानगर निजामत वार्ड पांच तथा महावीर चौक को सैनेटाइज कराने का आश्वासन दिया। उसके बाद ग्रामीण शांत हुए और सुबह सात बजे से जारी सड़क जाम चार घंटे बाद समाप्त हो गया। इधर, श’व को लेकर इलाके में कई चर्चाएं होती रहीं। हालांकि मृ’तक के परिजन व प्रशासनिक अधिकारी श’व को नुक’सान पहुंचने की बात से इनकार किया है।



Leave a Reply