Breaking NewsCRIMEENTERTAINMENT/FILM

मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं, पटना पुलिस करें जांच, सुशांत के पिता के वकील ने लगाया गं’भीर आ’रोप

PATNA: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के करीब डेढ़ माह के बाद उनके पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खि’लाफ केस दर्ज कराया है.  इस बीच सुशांत के पिता केके सिंह के वकील ने मुंबई पुलिस पर गं’भीर आ’रोप लगाया है. वकील ने कहा कि मुंबई पुलिस  केस दर्ज नहीं करना चाहती थी. वह चाहते हैं कि पटना पुलिस ही इस मामले की जांच करें.

बड़े-बड़े हाउस का नाम देने देने का डाल रही थी दवाब

वकील विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है. कहा कि मुंबई पुलिस बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस का नाम देने का दवाब दे रही थी. हम पटना में केस दर्ज कराने गए तो पुलिस को परेशानी थी. हम चाहते हैं कि पटना पुलिस पूरे मामले की जांच करें. केस दर्ज में देर होने के सवाल पर विकास सिंह ने कहा कि परिवार को केस दर्ज करने में डेढ़ महीने इसलिए लगे क्योंकि परिवार शोक में था और मुंबई पुलिस FIR दर्ज नहीं कर रही थी.


शुरूआती जांच शुरू

सिटी सेंट्रल एसपी विनय तिवारी ने कहा कि एफआईआर दर्ज़ कर लिया गया है. शुरुआती जांच की जा रही है. अभी यह कहना सही नहीं होगा कि किससे पूछताछ की जाएगी. सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने जो नाम दिए हैं उनके खि’लाफ FIR दर्ज़ है बता दें कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया और उसके परिवार के खिलाफ केके सिंह ने केस दर्ज कराया है. यह केस राजीव नगर थाने में आईपीसी की धारा 341, 342, 280, 420, 406 और 306 के तहत मामला दर्ज कराया है. आईपीसी की धाराओं के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत केे परिजनों ने कहा है कि उन्हें सुसाइड के लिए उकसाया गया. उन्हें प्रताडि़त किया गया. उनके साथ फ्रॉड किया गया है. 

 

रिया पर सुशांत के पिता के 7 आ’रोप

1. 2019 से पहले सुशांत सिंह राजपूत को कोई भी दिमागी परेशानी नहीं थी. 2019 में वे रिया के संपर्क में आये फिर अचानक क्या हुआ? सुशांत को दिमागी रूप से अचानक से परे’शानी कैसे हो गयी, क्या परेशानी हो गयी?

2. जब कोई भी व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार होता है तो उसके सारे अधिकार उसके परिवार वालों के पास होते हैं. लेकिन सुशांत के मानसिक रूप से बीमा’र होने की जानकारी तक उसके परिवार वालों को नहीं दी गयी. अगर उसका दिमागी इलाज चल रहा था तो परिवार वालों से कोई लिखित या मौखिक इजाजत क्यों नहीं ली गई?

3. सुशांत के पिता ने कहा है कि जिन डॉक्टरों ने रिया के कहने से सुशांत का इलाज किया है वे डाक्टर भी रिया के साथ इस सारे षड्यंत्र में शामिल थे. इस बात की जांच होनी चाहिए कि उन्होंने क्या-क्या इलाज किया था? कौन-कौन सी दवाइयां सुशांत सिंह राजपूत को दी गयीं थीं?

4. जब रिया को पता चला कि मेरे बेटे की मानसिक हालत नाजुक चल रही है तो इस हालत में उसने ठीक तरीके से इलाज क्यों नहीं करवाया. उसके इलाज के सारे कागजात वह अपने साथ लेकर क्यों चली गयी. उसने क्यों सुशांत से सारे संपर्क तोड़ लिये. इन सबके कारण ही सुशांत ने आत्महत्या कर ली।

5. कुछ महीने पहले सुशांत सिंह राजपूत फिल्म लाइन को छोड़कर केरल में ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था. जब उसका दोस्त महेश उसके साथ केरल जाने के लिए तैयार था तब रिया ने उसे केरल नहीं जाने दिया. रिया ने कहा था कि अगर सुशांत से उसकी बात नहीं मानी तो वह मीडिया में उसकी मेडिकल रिपोर्ट दे देगी और बता देगी कि वह पागल हो गया है. उसके बाद रिया को लगा कि सुशांत सिंह उसकी इस बात को नहीं मान रहा है और उसका बैंक बैलेंस भी कम हो गया है. तब रिया ने सोचा कि अब सुशांत उसके किसी काम का नहीं रहा. इसके बाद सुशांत के घर रह रही रिया लैपटॉप, कैश, जेवर, क्रेडिट कार्ड, इलाज के दस्तावेज, पिन नंबर, पासवर्ड, सब साथ लेकर चली गई.

6. पहले सुशांत का अभिनय जगत में पूरा नाम था तो ऐसा क्या कारण रहा कि रिया के आने के बाद सुशांत सिंह को फिल्में मिलना एकदम से कम हो गईं.

7. सुशांत के एक बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि उस बैंक के खाते में 17 करोड़ रुपए थे. पिछले 1 साल में 15 करोड़ निकाले गए हैं. जिन जगहों पर यह पैसे ट्रांसफर हुए, उनका सुशांत से कोई लेना-देना नहीं था. सुशांत के सभी खातों की जांच की जाए. इन बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से कितना पैसा रिया ने अपने परिजन एवं सहयोगियों के साथ धोखेबाजी से निकाला इसकी जांच होनी चाहिये.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.