BIHARBreaking NewsCHHAPRASTATE

छपरा में बाढ़ ने दिया मछुआरों को उपहार, जाल में फंसी 50 किलोग्राम की मछली…

बिहार में लॉकडाउन के बीच नदियों और तालाबों में मछली पकड़ने का काम जोड़ो पर है. छपरा जिले में मछुआरों का एक समूह उस वक्त हैरान हो गया, जब घाघरा नदी की जलधाराओं में फेकी गई जाल में करीब 50 किलोग्राम की एक मछली फंस गई.

बताया जा रहा है कि मछुआरों ने मछली को जब पानी से बाहर निकाला तो उसे देखने के लिए लोगो का जमावड़ा लगने लगा। हैरानी की बात ये है कि मछली का वजन अब तक उसी नदी में मिले मछलियों से करीब 4-5 गुणा ज्यादा है. हैरान मछुआरों ने मछली को जमीन पर रख के फोटोशूट भी करवाया।

गौरतलब है कि छपरा जिले के देवापुर के करीब मंगलवार की सुबह मछुआरों ने उफनती हुई घाघरा नदी से निकले बाढ़ के पानी में मछली पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया था, तभी जाल में 50 किलो वजन की मछली फंस गई।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक 50 किलो की वजनी मछली जाल में फंसे से ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चा होने लगी. मछली को देखने लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई. बताया जा रहा है कि सामान्यत: उस नदी में अधिकतम 10-12 किलो तक की वजनी मछली ही पकड़ में आती रही है लेकिन बरसात में नदियां तो हाहा कर उमड़ती है, और इस बार ऐसे उमड़ी की 50 किलो वजन की इतनी बड़ी मछली दे गई जिससे मछुआरे भी हैरान रह गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.