BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: चांदनी चौक ओवरब्रिज पर संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौ’त…

चांदनी चौक ओवरब्रिज पर संदिग्ध परिस्थिति में सोमवार देर रात एक युवक की मौ’त हो गई। उसका श’व ओवरब्रिज पर ब’रामद हुआ। सूचना मिलने पर ब्रह्मपुरा थानेदार विश्वनाथ राम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मृ’तक की उम्र करीब 35 साल के आसपास बतायी जा रही है। उसने सिर्फ एक फुलपैंट और बनियान पहना हुआ था। बगल में एक सफेद रंग का गमछा भी गि’रा हुआ था। अनुमान लगाया गया कि गमछा मृ’तक का होगा। उसके पैंट की जेब की तला’शी ली गई। लेकिन, कोई कागजात या पहचान पत्र ब’रामद नहीं हुआ। छानबीन करने के बाद श’व को पोस्टमा’र्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया। पुलिस छानबीन में आशंका जताई जा रही है कि गि’रने से उसकी मौ’त हुई होगी।

उसके सिर पर गहरे ज’ख्म के निशान भी मिले हैं। हालांकि, शरीर के अन्य हिस्सों पर चो’ट या क’टने का कोई निशान मौजूद नहीं है। थानेदार ने बताया कि पोस्टमा’र्टम रिपोर्ट आने के बाद मौ’त के कारणों का पता लगेगा। पहचान के लिए आसपास के सभी थानेदारों को उसकी तस्वीर भेज दी गई है। 20 घंटे के बाद भी उसकी पहचान नहीं हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.