Breaking NewsNational

LIVE: देश मे कोरोना के करीब 14 लाख मामले, 24 घंटे में सामने आए 48661 केस

Coronavirus LIVE Updates: भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (COVID-19) का खौ’फ देखने को मिल रहा है. अभी तक 1.57 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस करीब 6.5 लाख मरीजों की जिंदगी छीन चुका है. भारत में भी तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से रोजाना 40 हजार से ज्यादा नए कोरोना सं’क्रमित सामने आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13,85,522 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 48,661 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान देश में 705 कोरोना संक्रमितों की मौ’त भी हुई है. 8,85,577 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और कुल 32,063 लोगों की मौ’त हुई है. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 63.91 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 11 प्रतिशत है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.