BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: SKMCH में कोरोना मरीजों को अब नहीं होगी कोई प’रेशानी, 10 डॉक्टर व 35 नर्स हुए तैनात…

कोरोना मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए एसकेएमसीएच के कोरोना वार्ड में दस डॉक्टर, 35 नर्स व 15 पारा मेडिकल स्टाफ व 15 आदेशपाल को तैनाती की गई है। सभी तीन शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। अधीक्षक डॉ. सुनील शाही ने रोस्टर जारी कर दिया है।सभी कर्मियों की सूची की कॉपी मोबाइल नंबर के साथ जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को भी भेज दी गई है। जिला प्रशासन किसी भी समय किसी भी कर्मी से मोबाइल पर कोरोना वार्ड की स्थिति का हाल जान सकेगा। ड्यूटी से गायब कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। निलं’बित भी किया जा सकता है। एसकेएमसीएच के प्राचार्य डॉ. विकास कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

Input: Hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.