Breaking NewsDELHI

एक साथ ज’लाए गए 50 श’व, कोरोना वायरस से हुई थी सबकी मौ’त, वीडियो वायरल…

देशभर में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है. हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में रि’कॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है. वहीं मौत का आंकड़ा भी बढ़ते ही जा रहा है. ताजा जारी किए आंकड़ों के अनुसार देश में अब 30 हजार कोरोना संक्रमितों की मौ’त हो गई है. 

कोरोना संकट के इस काल में देखा जा रहा है कि अपने लोग भी कोरोना संक्रमितों का शव लेने से इंकार कर रहे हैं. ऐसे में मेडिकल स्टाफ स्थानीय प्रशासन की मदद से खुद इन श’वों का अंतिम संस्कार करते हैं.

एक ऐसा ही वीडियो हैदराबाद से आया है. जहां एक साथ  50 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया. यह वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है. 


दो मिनट 15 सकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि  एक साथ ढेर सारी चिताएं जल रही हैं.  तेलंगाना के चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉक्टर के रमेश रेड्डी ने कहा कि ट्रांसपोटेशन की कमी के चलते एक बार में 50 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया गया. उन्होंने बताया कि ये शव एक दिन के नहीं बल्कि  पिछले दो दिन दिनों में ये जमा हो गए थे.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.