BIHARBreaking NewsSTATE

#BreakingNews: बिहार में फिर मिले कोरोना के 1820 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 33511

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1820 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33511 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग ने जारी लिस्ट के अनुसार हर रोज की तरह पटना में कोरोना का कोहराम जारी है. आज फिर 661 के मरीज मिले हैं.  यहां पर लॉकडाउन लगाने का कोई असर नहीं पढ़ा है.तेजी के संक्रमण बढ़ता जा रहा है.

सारण में भी कोरोना का कोहराम जारी है. आज फिर 121 कोरोना के मरीज मिले हैं. बेगूसराय में 78 कोरोना के मरीज मिले हैं. मुजफ्फरपुर में 99 कोरोना के मरीज मिले हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.