BIHARBreaking NewsNALANDASTATE

BreakingNews: नालंदा के जिला परिषद कैप्टन सुनील सिंह की कोरोना से मौ’त, पटना में चल रहा था इलाज

PATNA : नालंदा जिला के चर्चित सामाजिक और राजनीतिक चेहरे के तौर पर पहचान रखने वाले कैप्टन सुनील कुमार सिंह का नि’धन हो गया है। सुनील कुमार सिंह की मौ’त कोरोना वायरस की वजह से हुई है। पिछले दिनों उनके रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पायी गई थी और तब से उनका इलाज पटना में चल रहा था।

पटना में इलाज के दौरान उन्होंने आज त’ड़के दम तोड़ दिया। लगातार उनकी त’बीयत बि’गड़ रही थी। कैप्टन सुनील सिंह सिलाव उत्तर जिला परिषद से चुनकर आते थे और वह पांकी पंचायत के मुखिया रह चुके थे।

सुनील कुमार सिंह के परिवार के अन्य सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका इलाज पटना के निजी अस्पताल में चल रहा है। कैप्टन सुनील कुमार सिंह पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के नजदीकी माने जाते थे। उनका नाम पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद ह’त्याकां’ड में भी आया था लेकिन बाद में वह इस मामले से बरी हो गए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.