BIHARBreaking NewsPATNASTATE

#BreakingNews: कोरोना से एक और डॉक्टर की मौ’त, PMCH में हड्डी रो’ग विशेषज्ञ ने तो’ड़ा दम

PATNA : बिहार में तेजी से कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. अब हर दिन सैंकड़ों की संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं. इन सब के बीच कोरोना से मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ते जा रहा है. 

इन सब के बीच एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां सुपौल के हड्डी रो’ग विशेषज्ञ की कोरोना से मौत हो गई है.  पटना पीएमलीएच में इलाज के दौरान डॉक्टर महेन्द्र चौधरी की मौ’त हो गई है.

बताया जा रहा है कि सुपौल के हड्डी रो’ग  विशेषज्ञ  कुछ दिन पहले ही कोरोना से  संक्रमित हो गए थे. जिसके बाद उन्हें आइशोलेट कर दिया गया था. जहां उनकी हालत बिगड़ गई थी. जिसे देखते हुए पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया था और वहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और शुक्रवार को उनकी मौ’त हो गई. परिवार के सदस्यों ने इसकी पुष्टि की है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.