BIHARBreaking NewsCRIMEPATNASTATE

PATNA: कोविड स्पेशल ट्रेन से भी श’राब की त’स्करी, जंक्शन पर दारू की बडी खेप बरामद…

PATNA : देश भर में कोरोना के खतरे के बीच चलायी जा रही कोविड स्पेशल ट्रेन से बिहार में शराब की तस्करी की जा रही है. कोविड स्पेशल ट्रेनें बिहार के अवैध श’राब कारोबारियों के लिए वरदान बन गयी हैं. ट्रेन के जरिये पटना बिहार लायी जा रही शरा”ब की बडी खेप पटना रेलवे स्टेशन पर पकडी गयी है. उत्तर प्रदेश से श’राब की ये खेप बिहार लायी जा रही थी.

मंगलवार को जीआरपी ने पटना जंक्शन पर शराब के साथ दो धंधेबाजों को पकड़ा है. पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार हुए दोनों धं’धेबाजों ने बताया कि कोविड स्पेशल ट्रेनों से बिहार में लगातार शराब लायी जा रही है. रेलवे पुलिस ने दोनों के पास से जीआरपी ने भारी मात्रा में शराब जब्त की है. श’राब की सारी बोतल पर उत्तर प्रदेश का लेवल लगा था. पुलिस क मुताबिक बिहार में फिलहाल सबसे ज्यादा श’राब उत्तर प्रदेश से लायी जा रही है.

जीआरपी के पटना जंक्शन प्रभारी थाना प्रभारी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने जिन दो शराब कारोबारियों को पकडा है वे पटना के रहने वाले हैं. पुलिस द्वारा पकड़े गये शराब तस्कर सुमित कुमार और अनिल कुमार उर्फ सुबोध कुमार पटना जक्कनपुर के चांदपुर बेला, पानी टंकी वार्ड नंबर 17 के रहने वाले है.

गि’रफ्तार किये गये शराब के धंधेबाजों ने बताया कि वे लंबे अर्से से बिहार में अवैध श’राब लाकर बेचने का काम कर रहे हैं. ट्रेनों के जरिये वे उत्तर प्रदेश से बिहार में शराब लाते हैं और फिर आर्डर के मुताबिक लोगों को सप्लाई करते हैं. पुलिस ने उनसे श’राब खरीदने का आर्डर देने वालों के बारे में भी जानकारी ली है. पूछताछ के बाद दोनों को जे’ल भेज दिया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.