BIHARBreaking NewsMADHUBANISTATE

OMG! घर में खुदाई के दौरान एक के बाद एक निकले कोबरा के 17 बच्चे, कई अंडे भी मिले

बिहार के मधुबनी जिले में खौफनाक वाकया सामने आया है। दरअसल जिले में एक घर में खुदाई के दौरान एक के बाद एक कर कोबरा के 17 बच्चे निकले। इस दौरान सांप के कई अंडे भी मिले। घट’ना बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड में हैंठीबाली गांव की है। घ’टना से लोगों में दहशत फैल गई है। 

जानकारी के मुताबिक झंझारपुर प्रखंड के हैंठीबाली गांव में एक ग्रामीण राजदेव यादव के घर में कई दिनों से सांप दिख रहे थे। इसके बाद जब वो अपने घर में सांप और उसके बिल का पता लगाने के लिए खुदाई का काम करवाने लगे तो खुदाई कर रहे मजदूर और ग्रामीण के राजदेव यादव का परिवार कोबरा के 17 संपोले(कोबरा सांप के बच्चे) को देखकर दंग रह गए। वहां कुछ सांप के अंडे भी पड़े हुए थे। घट’ना की सूचना फैलने पर आसपास के ग्रामीण कौतूहलवश घ’टनास्थल पर पहुंचने लगे। इसके बाद देखते ही देखते ग्रामीणों ने इन्हें मा’र डाला। 

गांव के ही एक और ग्रामीण बिनोदानन्द झा के घर में भी दो दिन में इसी बिषैले प्रजाति के पांच सांप निकले हैं। इसकी वजह से इलाके में दह’शत फैल गया है। अब वह भी अब आंगन में खुदाई करवा रहे हैं। जानकार बताते हैं कि एक तो ये सांप का प्रजनन काल है और उपर से बारिश और खेत खलिहान जलमग्न होने की वजह से बस्तियों और घरों में सांप आ गए हैं। बहरहाल इलाके में लगातार विषैली प्रजातिक के सांप मिलने से ग्रामीण दहशत में हैं और पूरी रात जागकर काट रहे हैं। कुछ महीने पहले इसी गांव में एक हार्डवेयर व्यवसायी की सांप का’टने से मौ’त हो गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.