Chennai/Bangalore News: Latest News Updates : बेंगलुरु पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक दौड़ाने वाले शख्स को गि’रफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने उसकी 1000 सीसी की बाइक को भी ज”ब्त कर लिया है।
हाइलाइट्सकोरोना महामा’री के बीच घोषित लॉकडाउन में बेंगलुरू के एक शख्स ने 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक दौड़ाईइस दौरान बनाया वीडियो, वायरल होने के बाद पुलिस ने बाइक चलाने वाले शख्स को किया गि’रफ्तार पुलिस ने आ’रोपी शख्स की 1000 सीसी की बाइक को भी जब्त कर लिया .
कोरोना महामा’री के बीच घोषित लॉकडाउन में बेंगलुरू के एक शख्स ने 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक दौड़ाई। इस दौरान उसने अपना वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बाइक चलाने वाले शख्स को गि’रफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का सेल्फी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद व्यक्ति को अपनी जान और दूसरे लोगों की जान को खतरे में डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसकी 1000 सीसी की बाइक को भी जब्त कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने व्यक्ति की पहचान मुनियप्पा के रूप में की है और उसने इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर के 10 किलोमीटर लंबे भाग में करीब 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चलाते हुए दोनों दिशा से आ-जा रही कारों, ऑटोरिक्शा और ट्रकों को पार किया। बेंगलुरु पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर संदीप पाटिल ने वीडियो टैग करते हुए ट्वीट किया कि सीसीबी ने व्यक्ति का पता लगा लिया है और उसकी यमाहा 1000 सीसी को भी जब्त कर लिया और ट्रैफिक पुलिस को सौंप दिया।
लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्जपुलिस ने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह घटना शहर में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लागू एक सप्ताह के बंद के दौरान की है। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि खास तौर पर यह घट’ना किस दिन की है।




Leave a Reply