BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में कोरोना संक्रमित डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को अब होटलों में मिलेगी आइसोलेशन सुविधा

बिहार  के सरकारी डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों (फ्रंटलाइन वर्कर सहित) के संक्रमित होने और अ-लक्षणात्मक होने पर होम आइसोलेशन की जगह होटल में आइसोलेशन के लिए राज्य सरकार भुगतान करेगी।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत ने सभी जिलों के जिलाधिकारी और सिविल सर्जन और सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के अधीक्षक को निर्देश दिया कि वे डाक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों के होम आइसोलेशन के लिए पर्याप्त सुविधा नही होने पर होटल में आईसोलेशन की व्यवस्था करें।

प्रधान सचिव द्वारा शनिवार को जारी निर्देश के अनुसार ‘पेड आईसोलेशन’  के लिए विभाग ने अधिकतम भुगतान का दर निर्धारित कर दिया है। निर्देश के अनुसार पटना जिला के होटल के एक कमरे के लिए भोजन सहित अधिकतम 4000 रुपये, प्रमंडलीय मुख्यालय के शहरों के होटल के एक कमरे के लिए भोजन सहित अधिकतम 3000 रुपये और शेष अन्य शहरों के होटल के एक कमरे के लिए भोजन सहित अधिकतम 2500 रुपये का भुगतान किया जाएगा। प्रधान सचिव ने निर्देश दिया कि जिलाधिकारी अपने स्तर से इससे कम दर भी कमरे आरक्षित कर सकते हैं। यह भुगतान होटल में कमरा आरक्षित होने की तिथि से देय होगा।

श्री कुमावत ने निर्देश दिया कि इसके साथ ही संक्रमित डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों में किसी प्रकार का लक्षण आने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उन्हें भर्ती किये जाने को प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रधान सचिव ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों के किराए के घर मे रहने और पर्याप्त जगह नही होने के कारण संक्रमित होने के बाद होम आईसोलेशन में रहना मुश्किल होता है, इस लिए यह निर्णत लिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.