BIHARBreaking NewsSAMASTIPURSTATE

राहत की खबर: समस्तीपुर के DM की कोविड-19 जांच रिपोर्ट आई निगेटिव, जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

समस्तीपुर से एक राहत की खबर आ रही है कि डीएम शशांक शुभंकर की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पटना से सोमवार की सुबह आई रिपोर्ट में डीएम को निगेटिव बताया गया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। विदित हो कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आने की संभावना को देखते हुए डीएम ने सदर अस्पताल के ट्रू नेट मशीन में जांच कराई थी, इसमें डीएम को कोरोना पॉजिटिव बताया गया था। इसके कारण वो होम क्वारन्टीन हो गए थे। डीपीआरओ ऋषभ कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह पटना से प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में डीएम का रिपोर्ट निगेटिव पाया गया है।

विदित हो कि पिछले कुछ दिनों पहले कार्यालय व गोपनीय में कार्यरत कर्मियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी का भी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था। ट्रूनेट के जांच के पश्चात कंफर्मेटरी जांच के लिए सैंपल को पटना भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट अब निगेटिव आई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.