BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#Breaking: कांटी थर्मल पावर स्टेशन के AGM की कोरोना से मौ’त, कुछ दिन पहले ही बिहार में हुआ था ट्रांसफर

मुजफ्फरपुर. बिहार में कोरोना का कह’र अब बढ़ता ही जा रहा है. इस बीमा’री की चपेट में जहां 26 हजार से अधिक लोग आ चुके हैं वहीं इसने 179 लोगों की जिंदगी भी छीन ली है. कोरोना के कारण उत्तर बिहार के पावर हाउस कहे जाने वाले कांटी थर्मल पावर में तैनात एनटीपीसी के सहायक महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह की भी मौ’त हो गई है.सहायक महाप्रबंधक की मौ’त के बाद कांटी थर्मल के औद्योगिक और आवासीय परिसर में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई है. एजीएम जितेंद्र कुमार सिंह कहलगांव एनटीपीसी में डीजीएम थे. प्रमोशन के बाद उनका तबादला कुछ दिनों पहले कांटी थर्मल पावर में हुआ था. जुलाई महीने की शुरुआत में उनमें कोरोना के लक्षण का आभास हुआ. कांटी थर्मल के डीजीएम एचआर बीके शर्मा ने बताया 4 जुलाई से वो क्वारेंटाइन में रह रहे थे. हालात बि’गड़ने के बाद उन्हें पटना एम्स में रेफर कर दिया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था.इलाज के दौरान ही रविवार की शाम को उनकी मौ’त हो गई. जितेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया के निवासी थे. उनकी मौ’त से पूरा थर्मल परिवार एक ओर जहां सदमे में है वही कोरोना संक्रमण का भय भी वहां के कर्मियों को सताने लगा है. डीजीएम बीके शर्मा ने बताया है कि 4 जुलाई के बाद जितेन्द्र कुमार कार्यस्थल पर नहीं गए थे, इसलिए लोगों को ड’रने की जरूरत नहीं है.

बीके शर्मा ने यह भी बताया है कि थर्मल परिसर में सभी कार्य स्थलों पर नियमित रूप से सेनेटाइजेशन का काम होता है इसके अलावा थर्मल के प्रवेश द्वार पर ही सभी लोगों की स्क्रीनिंग जाती है.डीजीएम ने कहा है कि थर्मल के सभी काम कोरोना प्रोटोकॉल के साथ जारी रहेंगे. मुजफ्फरपुर में जहां कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है वहीं आम से लेकर खास लोग भी मौत के शिकार हो रहे हैं. इससे पहले पूर्व मेयर वर्षा सिंह के पति पार्षद संजीव चौहान की मौ’त भी कोरोना से हो चुकी है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक जिले में अभी तक 1128 लोग कोरोना से पी’ड़ित हो चुके हैं जिनमें दो लोगों की मौ’त हुई है लेकिन जिले से अब तक 8 से ज्यादा लोग मौ’त के शि’कार हो चुके हैं.

Input: News18

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.