BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर शहर पर बाढ़ का ख’तरा, भारी बारिश के कारण बूढ़ी गंडक के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि

लगातार हो रही बारिश के कारण फिर मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार की नदियों के जलस्तर में उफान आ गया है। मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी में लगातार हो रही जलस्तर में वृद्धि से शहर पर बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। शहर के सिकंदरपुर और अहियापुर के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। अहियापुर थाना में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। पुलिसकर्मियों को उसी के बीच से होकर आना-जाना पड़ रहा है। वहीं थाना परिसर में जब्त बाइक व गाडिय़ां बाढ़ के पानी में डूबने लगा है। जबकि, नदी की पेटी में बसे व किनारों की झुग्गी-झोपड़ी में पानी घुस गया है।

बांध पर लोग ले रहे शरण

लोग अपने-अपने घरों को खाली कर सामान के साथ बांध पर आकर रहने लगे हैं। प्रशासन द्वारा नदी के किनारों के इलाके को खाली करा लिया गया है। उधर, औराई के कटौझा में बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। औराई में लखनदेई नदी की धारा में उफान के चलते इलाके के लोग दोनों नदी की दोहरी मार झेलने को विवश है। औराई और कटरा में हजारों हेक्टेयर में लगी सब्जी और धान की फसलें डूब गई हैं। जल संसाधन विभाग, गंडक परियोजना, आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन की टीम बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुई है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने तत्काल स्थिति नियंत्रित बताया है। उधर, औराई के कटौझा में रविवार को बागमती नदी का जलस्तर 54.40 मीटर व बेनीबाद में 40.07 मीटर दर्ज किया गया। जबकि, बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर सिकंदरपुर में 52.06 मीटर और गंडक नदी का जलस्तर रेवाघाट में 54.33 मीटर दर्ज किया गया।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.