BIHARBreaking NewsSTATE

#MUZAFFARPUR: मयंक रंजन ने किया जिलें का नाम रौशन, CBSE 10वीं बोर्ड में 98.8 फीसद अंक हासिल कर बनें टॉपर…

मुजफ्फरपुर। CBSE Board 10th Muzaffarpur Topper 2020: सीबीएसई 10वीं बोर्ड में डीएवी बखरी के छात्र मयंक रंजन ने 98.8 फीसद अंक हासिल कर जिला टॉपर बने हैं। मयंक ने बताया कि उन्हें चित्र बनाने का शौक है। पढ़ाई के बाद खाली समय में चित्र बनाते हैं। पिता-माता दोनों डॉक्टर हैं। उसकी सफलता पर पिता डॉ. राजीव रंजन, मां डॉ. रजनी कुमारी, दादा सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता नवल किशोर प्रसाद सिंह सहित पूरे परिवार में खुशी है।

माता-पिता की तरह डॉक्टर बनना चाहते
मयंक को अपने दादा से पढ़ाई में काफी प्रेरणा मिली है। वह आगे चलकर माता-पिता की तरह डॉक्टर बनना चाहते हैं।

इसकी तैयारी भी उन्होंने शुरू कर दी है। मयंक की सफलता से डीएवी स्कूल में बुधवार को जश्न का माहौल रहा। सफल छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। डीएवी के क्षेत्रीय निदेशक एसके झा और डीएवी खबड़ा के प्राचार्य मनोज कुमार झा ने मयंक व उनके पिता-पिता को बधाई दी है। कक्षा पांच तक की पढ़ाई मयंक ने प्रभात तारा स्कूल में की है। प्रभात तारा की प्राचार्य ने भी मयंक की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिला टॉपर हमारे विद्यालय का ही छात्र है। पांचवीं पास करने के बाद डीएवी बखरी से पढ़ाई की।

सीबीएसई- डीएवी कांटी के टॉपर बने शिवम
डीएवी पब्लिक स्कूल कांटी में सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में शत-प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल रहीं। प्राचार्य मृणालकांत ने बताया कि 97 फीसद अंक पाकर शिवम सिंह विद्यालय के टॉपर बने। वहीं, सैम अहमद 96.6 फीसद अंक हासिल कर दूसरे और ऋतुराज व उज्ज्वल सूर्या ने 96.2 फीसद अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। 42 परीक्षार्थियों को 90 फीसद से अधिक अंक मिले हैं। उन्होंने व शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं की सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.