मुजफ्फरपुर: लॉकडाउन की पूर्व संध्या पर बुधवार को शहर में राशन व किराना सामान की जमकर खरीदारी हुई। एक दिन में 50 करोड़ से अधिक का व्यापार हुआ। राशन व किराना के खुदरा के साथ थोक दुकानों पर भी काफी भीड़ थी। इस कारण ग्राहकों को घंटों अपनी बाड़ी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान ग्राहकों ने अपने घरों के लिए 15 दिनों का राशन खरीदा।बाजार में सुबह दस बजे से ही ग्रामीण क्षेत्र से ग्राहक पहुंचने लगे थे। 11 बजे के बाद भीड़ बेकाबू होने लगी। शाम चार बजे तक ग्राहक खरीदारी के लिए दुकानों पर जमे रहे।

अंडीगोला में शाम पांच बजे के बाद भी ग्राहक दुकान पर जमे रहे। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारी छोटे-बड़े मालवाहक वाहन लेकर चावल, आटा, तेल, दाल एवं अन्य सामान की खरीदारी करने पहुंचे थे।सरैयागंज, पंकज मार्केट, गोलारोड, अखाड़ाघाट, छाता बाजार, अंडीगोला, कल्याणी चौक के सभी दुकानों पर ग्राहक की भीड़ लगी रही। पंकज मार्केट के थोक किराना व्यवसायी प्रवीण चौधरी ने बताया कि पहले के लॉकडाउन को इस बार ग्राहकों की भीड़ ने पीछे छोड़ दिया है। लोगों ने जमकर खरीदारी की है। वहीं, मोतीझील में रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर थोड़ी भीड़ देखी गयी।



Leave a Reply