Breaking NewsCelebritiesEntertainmentENTERTAINMENT/FILM

सुशांत की मौ’त को लेकर पुलिस नए पहलू की जांच करेगी, मिल सकता है बड़ा ब्रेक थ्रू…

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त से जुड़ी जांच में लगी पुलिस टीम अब नए पहलू को खंगालेगी। मुंबई से आ रही खबर के मुताबिक के पुलिस अब इस बात की जांच करेगी कि आखिर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड के लिए जिस कपड़े को फंदा बनाया वह कितना वजन उठा सकती है. दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त के बाद लगातार यह सवाल उठ रहे हैं कि उन्होंने खुदकुशी नहीं की. पुलिस अब तक के सुशांत सिंह की मौ’त को खुदकुशी मानकर ही जांच कर रही है, लेकिन अब वह इस नए पहलू की जांच कर इस बात की पुष्टि करना चाहती है कि सुशांत सिंह राजपूत ने कपड़े के बने फंदे में झूल कर सु’साइड किया या फिर नहीं.

सुशांत सिंह राजपूत अपने बेडरूम में जिससे कपड़े के फंदे का इस्तेमाल कर झूले थे वह वाकई कितना मजबूत था और कितना वजन सह सकता है. इस बात की जांच पुलिस करेगी. इस हाईप्रोफाइल मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कई लोगों से पूछताछ की है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा रिपोर्ट में अब तक कुछ भी संदे’हास्पद नहीं मिला है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त दम घुट’ने की वजह से हुई. विसरा रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि उनके शरीर में कोई केमिकल या अन्य तरह का जहर नहीं था, उनके शरीर और नाखूनों में भी किसी तरह का कोई टेस्ट नहीं पाया गया है. बावजूद इसके अब पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त के मामले में पुलिस ने आज पूछताछ के लिए संजय लीला भंसाली को बुलाया है. संजय लीला भंसाली सुबह 11 बजे पुलिस के पास पहुंचेंगे. उनसे बाजीराव मस्तानी और रामलीला के संबंध में पूछताछ की जाएगी. बताया जा रहा है कि संजय लीला भंसाली ने पहले इन दोनों फिल्मों में सुशांत सिंह राजपूत को लेने का फैसला किया था, लेकिन एक बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ सुशांत फिल्में कर रहे थे, जिसके कारण वे इन फिल्मों में काम नहीं कर पाए थे. पुलिस संजय लीला भंसाली से और बाकी परिस्थितियों के बारे में जानकारी लेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.