Breaking NewsCelebritiesEntertainment

सलमान ने अपने बचाव में सूरज पंचोली को उतारा, सुशांत से झ’गड़े पर आदित्य पंचोली के बेटे ने दी यह सफाई

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त के मामले में लगातार निशाना झेल रहे फिल्म स्टार सलमान खान ने अब अपने बचाव के लिए सूरज पंचोली को आगे कर दिया है. जाने-माने फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ सुशांत सिंह राजपूत का वि’वाद हुआ था, यह खबरें लगातार सामने आ रही हैं. खबरों में लगातार बताया जा रहा है कि सलमान खान ने आदित्य पंचोली और उनके बेटे सूरज पंचोली का पक्ष लेते हुए सुशांत सिंह राजपूत के खि’लाफ काम किया. इंडस्ट्री में उनके खिला’फ प्रतिबंध लगाया और फिर सुशांत को कई फिल्मों से आउट भी कराया. अब इस पूरे मामले में सलमान के घिरने के  बाद सूरज पंचोली उनके बचाव में सामने आए हैं.

बॉलीवुड दुनिया से जुड़ी खबरों को प्रकाशित करने वाली मुंबई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सूरज पंचोली ने ना केवल सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त और मैनेजर दिशा सालयान के मौत के बारे में भी खुलकर अपनी बात रखी है, बल्कि सलमान खान का बचाव करते हुए सूरज पंचोली ने कहा है कि सलमान मेरी जिंदगी में दखल क्यों देंगे. उनके पास कई और काम हैं. सूरज पंचोली ने कहा है कि वह दिशा सालियन को जानते तक नहीं और ना ही कभी उनसे मुलाकात हुई. सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त के बाद मुझे दिशा सालयान की मौत के बारे में पता चला.

24 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त के बाद लगातार सूरज पंचोली के साथ उनके झ’गड़े की खबरें आ रही थी. सूरज पंचोली ने कहा है कि यहां चंद मिनटों में एक कहानी बनाकर वायरल कर दी जाती है. मैं केवल इतना कह सकता हूं कि अगर किसी के साथ मेरा विवाद हुआ भी तो मैंने इसे व्यक्तिगत स्तर पर ही सुलझा लिया है. सलमान खान को बेवजह इस मामले में घसीटा जा रहा है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार उनके फैंस सलमान खान और करण जौहर पर हमला बोल रहे हैं. सलमान खान ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर जब भी कोई पोस्ट शेयर किया है तो उनको भारी फ’जीहत झेलनी पड़ी है. ऐसे में माना जा रहा है कि सूरज पंचोली के सामने आकर सफाई देने से सलमान खान को शायद थोड़ी राहत मिलेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.