Breaking NewsSTATE

दूल्हा-दुल्हन समेत 6 रिश्तेदार निकले कोरोना पॉजिटिव, शादी में शामिल हुए थे 100 लोग

वैश्विक महामारी कोरोना का कहर पूरे देश में जारी है. कोरोना संक्रमितों की संख्या में हमार देश भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. कोरोना संक्रमण आग की तरह यहा फैल रहा है. लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग संक्रमण को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं.

ताजा मामला हरियाणा के करनाल से सामने आया है, जहां 29 जून को 5 स्टार होटल में एक शादी हुई थी, जिसमें रोक के बाद भी 100 लोग शामिल हुए थे. कोरोना के लक्षण दिखाई देने के बाद दूल्हा-दुल्हन ने टेस्ट कराया था. रविवार को रिपोर्ट आने के बाद शादी में शामिल लोगों की हालत खराब हो गई है. दूल्हा-दुल्हन समेत शादी में शामिल 6 रिश्तेदार भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. वहीं अभी कई लोगों का टेस्ट रिपोर्ट आना बाकी है.

वहीं दूल्हा-दुल्हन और उनके कई रिश्तेदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन में हड़’कंप मच गया है. अभी भी कई लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है. वहीं इस शादी में शिरकत करने वाले और उनके संपर्क में आने वाले लोगों के भी संक्रमण की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है.

बता दें कि एक ऐसा ही माम’ला बिहार के पटना से सामने आया था. जहां शादी के दो दिन बाद ही दूल्हा की मौत हो गई थी. वहीं इस शादी में शामिल 111 से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.