BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर: बिहार में ठनका गि’रने से 15 लोगों की मौ’त, मौसम विभाग ने 24 घंटे का जारी किया अ’लर्ट…

पटना : बिहार में आकाशीय बिजली मौ’त बन लोगों पर गिर रही है। प्रदेश में शुक्रवार को ठ’नका गि’रने से कुल चौदह लोगों की मौ’त हो गयी। वैशाली में सबसे अधिक छह लोगों की जानें गयी जबकि पूर्वी बिहार में चार, समस्तीपुर में तीन व गया में एक किशोरी की ठनका गि’रने से मौ’त हो गयी। मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर अगले 24 घंटे का अ’लर्ट जारी किया है.

वैशाली में ठनके की चपेट में आने से पातेपुर के प्राणपुर गांव के मुकेश महतो, सहदेई प्रखंड के मोहम्मदपुर पोहियारी के राकेश कुमार पासवान, जंदाहा प्रखंड के डीह बुचौली गांव के अशर्फी सहनी, इसी गांव की निशा कुमारी, महुछा के छतवारा में एक महिला के अलावा इसी प्रखंड के हरप्रसाद गांव के कंतेश पासवान की ठनका की चपेट में आने से मौ’त हो गई। जिला आपदा पदाधिकारी वकील प्रसाद ने वज्रपात से छह लोगों के म’रने की पुष्टि की है।

वहीं पूर्वी बिहार में ठनका गि’रने से चार लोगों की मौ’त हो गयी जबकि पांच लोग झु’लस गये। मरनेवाले में लखीसराय के दो और जमुई तथा बांका के एक व्यक्ति शामिल हैं। समस्तीपुर के मोहनपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बारिश के बीच ठनका गिरा। ठनका की चपेट में आने से तीन लोगों की मौ’त हो गयी।

जबकि एक ज’ख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार डुमरी उत्तरी निवासी देवनारायण राय (60), बघड़ा निवासी लक्ष्मण कुमार (16) व रमाकांत राय (16) की मौत मौके पर ही हो गयी। जबकि डुमरी उत्तरी का राजेन्द्र राय झुलस गया है। वहीं गया में ठनका से दो की मौत हो गयी। पहली घ’टना बांकेबाजार में शुक्रवार की दोपहर डेढ बजे हुई। किशोरी उस समय आकाशीय बिजली की च’पेट में आ गई, जब वह अपने खेत में मूंग की फसल तोड़ रही थी। वहीं दूसरी घ’टना, बाराचट्टी के दिवनिया गांव में हुई। यहां भी 15 वर्षीया पूजा कुमारी की मौ’त हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.