मुजफ्फरपुर । शहरी क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अब सुबह 10 से शाम छह बजे तक ही शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलेंगे। वहीं, रविवार को शटर डाउन रहेंगे। इस दौरान कारोबारी और कर्मी मास्क व ग्लब्स का उपयोग करेंगे। बगैर मास्क के पहुंचे लोगों को सामान नहीं बेचा जाएगा। हालांकि, जरूरत के अनुसार दुकानदार ग्राहकों को मास्क भी देंगे। दुकान-प्रतिष्ठान में शारीरिक दूरी के पालन व सैनिटाइजिंग की पूरी व्यवस्था होगी। ये निर्णय शुक्रवार को नॉर्थ बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सभागार में उपाध्यक्ष अनूप कुमार कंकरानिया की अध्यक्षता में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक में लिया गया। इसमें कोरोना संक्रमण पर चर्चा की गई। वहीं दुकान-प्रतिष्ठान के संचालन के लिए नया समय तय किया गया। लाउडस्पीकर के माध्यम से आम जनता तक इसकी जानकारी पहुंचाने का भी निर्णय लिया गया। इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी जाएगी। चैंबर के मीडिया प्रभारी सज्जन शर्मा और महामंत्री अरुण कुमार ने उक्त जानकारी दी है।

अफवाह की चादरों में लिपटा रहा बाजार
मुजफ्फरपुर : शहरी क्षेत्र में बढ़ते संक्रमण से शुक्रवार को शहर के बाजार अफवाह की चादरों में लिपटे रहे। वहीं, कारोबारी असमंजस की स्थिति में रहे। बाजार सील होने की अफवाह के बीच ग्राहक भी नदारद रहे। कारोबारियों को लगातार फोन आते रहे। जूरन छपरा इलाके में कम लोग ही बाजार में निकले। शहर के सूतापट्टी, सोनापट्टी, जवाहरलाल रोड व मोतीझील में अफवाहों का बाजार गर्म रहा।
Input: Jagran



Leave a Reply