PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. राजधानी पटना बिहार का पहला जिला है जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 हजार के पार पहुंच गई है.
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए अपडेट के अनुसार पटना में 71 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं. जिसमें AIIMS के एक डॉक्टर भी शामिल हैं. इसके साथ ही पटना में कोरोना संक्र’मितों का आंकड़ा बढ़तक 1016 हो गई है.

पटना के बोरिंग रोड, दानापुर, नौबतपुर, दनियावां, पुनपुन, कंकड़बाग, पालिगंज, कुम्हरार, पटना सिटी समेत कई इलाकों से ये मरीज मिले हैं. वहीं इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित के मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. इसमें से ज्यादातर नौबतपुर, दानापुर के हैं. वहीं पटना बोरिंग रोड में भी चार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.



Leave a Reply