BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

#BOKARO: चास निगम क्षेत्र अंतर्गत भोलूर बांध स्थित अमृत पार्क फेज 4 का हुआ उद्घाटन…

चास निगम क्षेत्र अंतर्गत भोलूर बांध स्थित अमृत पार्क फेज 4 का हुआ उद्घाटन ॥

बोकारो : चास नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत भोलूर बांध स्थित अमृत पार्क फेज 4 का विधिवत उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर मंत्री श्री जगन्नाथ महतो ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन करते हुए कहा कि भोलूर बांध स्थित अमृत पार्क की आधारशिला बेहतरीन तरीके से रखी गई है इस योजना का उद्देश्य चास नगर निगम क्षेत्र के लोगों को एक बेहतर पार्क मिल सके इस उद्देश्य किया गया है हालांकि वर्तमान में पार्क में कई सारी चीजें बेहतर तरीके से नहीं बन पाई हैं आने वाले दिनों में सरकार के माध्यम से यह प्रयास किया जाएगा कि निगम क्षेत्र का यह पार्क आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित किया जाए साथ ही आसपास के इलाकों को साफ सुथरा करते हुए लोगों को इस पार्क में बेहतर मनोरंजन की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाए।

उद्घाटन समारोह के दौरान बोकारो विधायक श्री बिरंची नारायण ने कहा कि चास नगर वासियों के लिए पार्क काफी उपयोगी साबित होगा तथा आने वाले दिनों में इस पार्क को चास नगर वासियों के हिसाब से तैयार करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। पार्क के उद्घाटन के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री शशि प्रकाश सिंह, चास नगर निगम के अपर आयुक्त श्री शशिप्रकाश झा, चास नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, अंचल अधिकारी चास श्री दिवाकर प्रसाद द्विवेदी के अलावे जिला प्रशासन तथा चास नगर निगम के पदाधिकारी एवं सांसद प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.