चो’री के समान के साथ पुलिस ने पांच अप’राधियों को धर दबो’चा ॥
बोकारो : बोकारो क्षेत्र के चास निवासी सुरेश अग्रवाल के गोदाम से बीते 29 जून को चोरों ने लाखों रुपये का समान उड़ा लिया था। इस बावत बोकारो एसपी को गुप्त सूचना मिली कि चोरी में इस्तेमाल किया गया वाहन संख्या JH09AT 4707 चास के रामनगर कॉलोनी में सुरज कुमार के आवास में छुपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर चास थाना पुलिस ने छापेमा’री कर वाहन सहित सूरज कुमार को गि’रफ्तार किया।

सुरज से कड़ी पूछताछ के बाद उसके निशानदेही पर अन्य अभियुक्तों को गि’रफ्तार किया गया। गिरफ़्तार अ’पराधियों के पास से लगभग तीन लाख का माल बरामद किया है। गि’रफ्तार अभियुक्तों में सुरज कुमार, विरेन प्रधान, पवन सिंह, विकास कुमार तथा अरविंद कुमार महतो शामिल है। ये जानकारी चास एसडीपीओ भगवान दास ने प्रेस वार्ता में दी ॥



Leave a Reply