BIHARBreaking NewsSTATE

आज फिर वज्रपात से बिहार में 6 लोगों की द’र्दनाक मौ’त, कल गयी थी 26 लोगों की जान..

PATNA : बिहार में एक बार फिर से आसमान से आ’फत बरसी है। आज फिर आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौ’त हो गयी। लखीसराय में ठ’नका गि’रने से जहां 2 लोगों की मौ’त हुई है वहीं गया, बांका, जमुई और समस्तीपुर में वज्रपात से एक-एक व्यक्ति की मौ’त हुई है।

गुरुवार को बिजली गिर’ने से 26 लोगों की मौ’त हो गई थी। राज्य के 8 जिलों में भारी बारिश और आंधी के दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों की मौ’त हो गई थी।कल समस्तीपुर में सबसे ज्यादा 7 लोगों की मौ’त हो गयी जबकि इसके अलावा पटना में 6 लोगों की जान गई थी।पूर्वी चंपारण जिले में 4 और कटिहार जिले में 3 लोगों की मौत हुई थी। शिवहर और मधेपुरा में 2-2 जबकि पूर्णिया और पश्चिमी चंपारण जिले में एक-एक लोगों की जान वज्रपात से गई थी। पटना के दुल्हन बाजार में आसमानी बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौ’त हुई थी।

वहीं 25 जून को बिहार के 23 जिलों में 100 लोगों की मौत हुई थी इसमें गोपालगंज में वज्रपात  से 13, मधुबनी में 8, भागलपुर में 9,पूर्णिया में 9, बांका में 5, मोतिहारी में 5, दरभंगा में 5,खगड़िया और जमुई में 3-3,मोतिहारी में 2 लोगों की मौ’त हो गई थी। नरकटियागंज में 2 लोगों की मौ’त हुई थी। किशनगंज में सगे भाईयों में वज्रपात गि’र गया जिससे मौ’त हो गई। सुपौल में 2, किशनगंज में  1, सीतामढ़ी में 1, शिवहर में 1 शख्स समेत 98 लोगों की मौत वज्रपात से हुई थी। मृ’तकों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का निर्देश सीएम नीतीश कुमार ने दिया था। इसके साथ सीएम नीतीश, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने मौ’त पर शो’क जताया था।

इससे पहले आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के कई इलाकों में वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग की तरफ से लगातार बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि बिहार के ज्यादातर जिलों में अगले 4 दिनों तक बारिश होगी। भागलपुर और बांका जिले में फिलहाल मौसम बेहद खराब है और यहां लगातार वज्रपात की चेतावनी जारी की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.