‘एक दो तीन’, ‘धक-धक करने लगा’ और ‘मा’र डाला’ जैसे कई सुपरहिट गानें देने वाली सरोज खान अब नहीं रहीं। सरोज खान के नि’धन से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शो’क की ल’हर है। वहीं फैंस भी अपनी फेवरेट कोरियाग्राफर के नि’धन से काफी दु’खी हैं। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर उनके फैंस तक हर कोई उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजली दे रहा है।
सरोज खान ने अपने करियर में जे मुकाम हासिल किया उसे पाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। निधन के कुछ दिन पहले सरोज खान ने सोशल मीडिया पर अपना आखिरी पोस्ट शेयर किया था। ये पोस्ट उन्होंने बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने निधन पर किया था। अब ये उनकी आखिरी पोस्ट बन गई जो यकीनन आपको इमोशनल कर देगी।
सरोज खान ने साशांत सिंह राजपूत के निध’न की खबर सुनते ही उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देना वाला पोस्ट शेयर किया था। सरोज खान ने इंस्टाग्राम आकाउंट पर लिखा था, ‘मैंने आपके साथ @sushantsinghrajput कभी काम नहीं किया था लेकिन हम कई बार मिल चुके हैं। आपके जीवन में क्या गलत हुआ? मैं हैरान हूं कि आपने अपने जीवन में इतना कठोर कदम उठाया। आप इस बारे में अपने किसी बड़े से बात कर सकते थे, जो आपकी मदद कर सकता था। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे और मुझे नहीं पता कि आपके पिता और बहन क्या कर रहे हैं। भगवान इस मुश्किल की घड़ी से निपटने के लिए उन्हें संवेदना और शक्ति दे। मैंने आपको सभी फिल्मों में पसंद किया है और हमेशा आपको प्यार करता रहूंगी।’

आपको बता दें कि शुक्रवार देर रात कार्डियक अरेस्ट के चलते 71 साल की सरोज खान का निधन मुंबई में हो गया। सरोज खान 17 जून से मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती थीं। बीते काफी समय से उनहें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हो रही थी इसी की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सरोज खान ने आज रात 1.52 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। सरोज खान गंभीर मधुमेह और संबंधित बीमारी से पीड़ित थी। हॉस्पिटल में भर्ती के बाद उनके कोरोना संक्रमण की जांच भी की गई थी, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव थी।



Leave a Reply