Breaking NewsTECHNOLOGY

#Samsung : एक TV खरीदने पर 2 फोन फ्री, ₹15,000 का कैशबैक

TV खरीदने पर दो सैमसंग गैलेक्सी S20+ फ्री
सैमसंग इन स्मार्ट टीवी रेंज पर धांसू ऑफर लेकर आया है। QLED 8K टीवी खरीदने पर ग्राहकों को 2 सैमसंग गैलेक्सी S20+ फ्री मिलेंगे। इतना ही नहीं ग्राहकों को 15000 रुपये का कैशबैक भी कंपनी की तरफ से ऑफर किया जा रहा है। कंपनी ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी।

मिलेगा 99 प्रतिशत स्क्रीन टु बॉडी रेशियो
सैमसंग के इन अल्ट्रा प्रीमियम टीवी रेंज में 99 प्रतिशत तक स्क्रीन टु बॉडी रेशियो ऑफर किया जा रहा है जिससे यूजर्स को शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस मिल सके। ये सभी टीवी ‘इंफिनिटी स्क्रीन’ के साथ आते हैं। बेहतर साउंड आउटपुट के लिए टीवी में ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड + (OTS+) और ऐक्टिव वॉइस एम्प्लिफायर (AVA) का इस्तेमाल किया गया है।

प्री-बुकिंग हो चुकी है शुरू
सैमसंग की इस टीवी रेंज के लिए प्री-बुकिंग 1 जुलाई से शुरू हो चुकी है। 10 जुलाई तक आप इन स्मार्ट टीवी की बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट से की जा सकती है। इसके अलावा ये टीवी सैमसंग स्मार्ट प्लाजा, लीडिंग कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक स्टोर पर भी उपलब्ध होंगे।