Breaking NewsCelebritiesENTERTAINMENT/FILMLife Style

सरोज खान के नि’धन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने जाहिर किया दु’ख, बोले- लेजेंड कभी म’रते नहीं

मुंबई. बी-टाउन में पिछले कुछ समय से बुरी खबरें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ऋषि कपूर, इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत और अब कोरियोग्राफर सरोज खान का नि’धन हो गया है। शुक्रवार को देर रात कार्डियक अरेस्ट के चलते 71 साल की उम्र में सरोज दुनिया को अलविदा कह गईं। सांस लेने में तकलीफ की वजह से उन्हें 17 जून को बांद्रा में स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इस दौरान उनका कोरोना टेस्ट भी किया गया था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

यहां किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक 

सरोज खान ने गुरुवार की देर रात 1.52 मिनट पर अंतिम सांस ली। मुंबई के चारकोप कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। कोरियोग्राफर सरोज खान गंभीर मधुमेह और संबंधित बीमारी से पीड़ित थीं। उनका कोरोना वायरस का टेस्ट नेगेटिव आया था। सरोज खान का हॉस्पिटल में भर्ती के बाद उनके कोरोना संक्रमण की जांच भी की गई थी, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव थी।

चार दशक के लंबे करियर में सरोज खान ने 2,000 से ज्यादा गानों की कोरियोग्राफ किया है। सरोज को अपनी कोरियोग्राफी की कला के चलते 3 बार नेशनल अवार्ड मिल चुका था। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ में ‘डोला-रे-डोला’ गाने की कोरियोग्राफी के लिए भी उन्हें नेशनल अवार्ड मिला था। माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘तेजाब’ के यादगार आइटम सॉन्ग ‘एक-दो-तीन’ और साल 2007 में आई फिल्म ‘जब वी मेट’ के सॉन्ग ‘ये इश्क’ के लिए भी उन्हें नेशनल अवार्ड मिल चुका है।

सरोज खान इस दुनिया में नहीं रहीं, ये खबर सुनकर फैंस सदमे में है। सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर हर कोई दुखी हो रहा है। लोग कोरियोग्राफर को सोशल मीडिया पर श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। कोई उनके जाने का यकीन नहीं कर पा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.