BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR: कोरोना की बढ़ रही है रफ्तार, 3 डॉक्टर समेत 32 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले…

मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार को भी कोराना का कहर जारी रहा। 32 लोग पॉजिटिव मिले। इनमें तीन चिकित्सक शामिल हैं। ये एसकेएमसीएच से जुड़े बताए जा रहे हैं। इस तरह पिछले दो दिनों में संक्रमित चिकित्सकों की संख्या सात हो गई है। इस बीच सोशल मीडिया पर 14 चिकित्सकों के संक्रमित होने की सूची दिनभर वायरल होती रही।सिविल सर्जन डॉ.एसपी सिंह ने कहा कि जो सूची वायरल हो रही वह फेक है। साथ ही चेतावनी दी कि कोरोना की गलत खबर चलाने व मरीज का नाम सार्वजनिक करनेवालों पर सख्ती होगी। इधर वरीय मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ.एके दास ने जिलाधिकारी व एएसपी से शहर के नामी विशेषज्ञ चिकित्सकों की फर्जी सूची वायरल करने वाले की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।उधर, पटना एम्स में इलाजरत सदर अस्पताल से जुड़े चिकित्सक के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।एम्स से मिली जानकारी के अनुसार पहले से हालत में सुधार है। इधर जिले के एक वरीय स्वास्थ्य अधिकारी की देर शाम तबीयत बिगड़ गई। बताया कि नमूना देकर जांच कराएंगे।

सदर अस्पताल के 25 स्वास्थ्य और 30 सफाई कर्मियों ने अपने नमूने संग्रहित कराए। इधर, एसकेएमसीएच के अधीक्षक ने बताया कि नौ चिकित्सकों ने अपने नमूने दिए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। मेडिसिन विभाग के एक चिकित्सक के संपर्क में आए लोगों की तलाश कर उनके नमूने भी लेकर जांच कराई जाएगी

जूरन छपरा में दो चिकित्सकों के पॉजिटिव आने के बाद वहां पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतर चिकित्सकों के क्लीनिक बंद रहे। मरीज भी सहमे दिखे। इस इलाके के शिशु रोग विशेषज्ञ भी चपेट में हैं। उनके क्लीनिक पर भर्ती मरीजों के नमूने संग्रहित किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार उनके क्लीनिक में करीब 50 बच्चे इलाजरत हैं। सभी की पहचान कर जांच होगी। सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल के संबंध में जानकारी मिली है। वहां पर टीम भेजकर जांच व नमूने संग्रहित कराए जाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.