BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

#BOKARO: बियाडा कार्यालय में कार्यरत निजी सहायक अवधेश सिंह का नि’धन…

बियाडा कार्यालय में कार्यरत में कार्यरत निजी सहायक अवधेश सिंह का निधन ॥
बोकारो : बालीडीह बियाडा कार्यालय में निजी सहायक के पद पर कार्यरत थे अवधेश सिंह का केंसर से निधन हो गया । वे बियाडा कार्यालय में 04 मई, 1987 को स्टोनोग्राफर के पद पर नियुक्त किये गए थे। फिर विभाग द्वारा उनका प्रौन्नति के बाद निजी सहायक के पद पर पदस्थापित थे। बियाडा कार्यालय के सभी कर्मियों को दिवंगत अवधेश सिंह की कमी हमेशा महसूस होगी।

दिवंगत अवधेश सिंह की आत्मा की शांति के लिए कार्यालय के सभागार में सचिव बियाडा श्री संदीप कुमार की अगुवाई में शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा के अंत में बियाडा में कार्यरत सभी पदाधिकारियों व कर्मियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर स्वर्गीय अवधेश सिंह की सेवाओं के लिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एडीओ श्री सन्नी सिंह सहित कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.