BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR: न्यास समिति के सदस्य अखिलेश्वर प्रसाद शुक्ला की अध्यक्षता में गरीब नाथ मंदिर न्यास समिति की हुई बैठक

आज दिनांक 27 जून 2020 को श्री गरीब नाथ मंदिर न्यास समिति की एक आवश्यक बैठक न्यास समिति के वरीय सदस्य अखिलेश्वर प्रसाद शुक्ला की अध्यक्षता में हुई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण के कारण मानवीय हित में इस बार श्रावनी महोत्सव का आयोजन नहीं किया जाएगा ।1 जुलाई से अगली सूचना तक मंदिर पूर्णत बंद रहेगा ।भगवान का भोग राग ,आरती पूजा पुजारियों के द्वारा कोरोना सुरक्ष नियम का पालन करते हुए पूर्ववत किया जाएगा ।

विदित हो कि श्री गरीब नाथ मंदिर के आसपास भी कई कोरोनावायरस पाए गए हैं। न्यास समिति ने यह निर्णय लेते हुए भगवान से प्रार्थना की कि शीघ्र अति शीघ्र इस वैश्विक महा संकट से संसार को मुक्ति मिले। इस बैठक में समिति के सचिव एनके सिन्हा, कोषाध्यक्ष पुरेंद्र प्रसाद ,न्यासी डॉ सुरेंद्र कुमार, सुरेश चौहान, गोपाल फलक ,संजय पंकज और पंडित विनय पाठक उपस्थित थे ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.