BIHARBreaking NewsSTATE

तेजस्वी यादव ने CM नीतीश को लिखी चिट्ठी, कहा- बिहार के लाल सुशांत को दीजिए सच्ची श्रद्धांजलि

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में सियासी घमासान शुरू हो चुका है. तेजस्वी यादव लगातार सीएम नीतीश कुमार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. तेजस्वी यादव अब आक्र’मक होकर बिहार सरकार पर हमला कर रहे हैं. इसी सिलसिले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर चिट्ठी लिखी है.

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार ने सीएम नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखाकर यह मांग की है कि राजगीर में निर्माणाधीन फिल्म सिटी का नामकरण स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत फिल्म सिटी के नाम पर रखा जाए. तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को चिट्ठी में लिखा है कि  तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम लिखी गई चिट्ठी में लिखा है आदरणीय नीतीश जी बिहार के ऐतिहासिक धरती के होनहार सपूत और देश के उभरते हुए युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन से पूरा देश में महा थे.

मैं स्वयं भी उनके अचानक निधन से व्यथित हूं .उन्होंने अपने लगन और कठिन परिश्रम से अल्प समय में ही देश के फिल्म जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाने के साथ-साथ बिहार का नाम पूरे देश में रोशन किया है. तथा हर बिहारी का सबसे ऊंचा किया है . कहना नहीं होगा कि उनके अभिनय से जनता उनसे प्यार करती है तथा यहां के युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं. राज्य की जनता चाहती है कि उनकी यादों को संजो कर रखा जाए.

तेजस्वी यादनव ने सीएम नीतीश कुमार से अनुरोध किया है कि राज्य की जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राजगीर में निर्माणाधीन फिल्म सिटी का नामकरण स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत फिल्म सिटी करने की कृपा की जाए उनके प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी तथा कला एवं अभिनेत्र के युवाओं को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.