MOTIHARI : कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर मचा रखा है. लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके है. इसका सीधा असर अर्थव्यवस्था के साथ आम कार्यकलापों पर भी पड़ा है. हर जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है. जिससे भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाना लोगों के मुश्किल हो रहा है. इसका असर पूजा पाठ पर देखने को मिल रहा है.
कुछ दिन में ही सावन मास की शुरुआत हो जाएगी. कई जगहों पर श्रावणी मेला का आयोजन किया जाता है. लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा अब श्रावणी मेला पर मंडराने लगा है. कोरोना को लेकर अब मोतिहारी के प्रशिद्ध पंचमुखी भूतभावन बाबा सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्रावणी मेला पर रोक लगा दी गयी है. पूर्वी चंपारण जिला के अरेराज में बाबा सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर स्थित है. कोरोना महामारी को लेकर प्रशासन व मंदिर प्रबंधन ने इस मेला पर रोक लगायी है. इस मेल में नेपाल सहित देश के राज्यों से जलाभिषेक के लिए लाखों शिव भक्त आते हैं.

आज अरेराज एसडीओ धीरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की बैठक की गयी. जिसमें कोरोना महामारी को लेकर श्रावणी मेला पर रोक लगाने का फैसला किया गया. श्रावणी मेला में होने वाले भीड़ को नियंत्रण करने व सोशल डिस्टेंसिंग अनुपालन करने में परेशानी को लेकर जलाभिषेक पर रोक लगायी गयी है.
प्रसिद्ध बाबा सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में प्रत्येक सोमवार को तीन से चार लाख श्रद्धालुओ की भीड़ होती है. पड़ोसी देश नेपाल,उतर प्रदेश सहित बिहार के अधिकांश जिलों के श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए श्रावण मास में संगम नदियों से जलभरी कर जलाभिषेक के लिए मंदिर में आते हैं. खास कर पुत्र प्राप्ति की कामना लेकर यहाँ श्रद्धालु आते हैं.




Leave a Reply