Breaking NewsMAHARASHTRA

Covid-19: रामदेव को महाराष्ट्र सरकार की चे’तावनी- बिना जांच के नहीं बेच सकते कोरोनिल…

मुंबई. कोरोना वायरस (Coronavirus) की दवा को लेकर स्वामी रामदेव (Swami Ramdeva) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Desmukh) ने उन्हें चेतावनी दी है कि बिना किसी सही क्नीनिकल ट्रायल के उनकी कंपनी को कोरोना की दवा बेचने की इजाजत नहीं दी जाएगी. पतंजलि ने मंगलवार को COVID-19 की दवा कोरोनिल इजाद करने का दावा करते हुए इसे लॉन्च किया था. पतंजलि आयुर्वेद की इस दवा पर कई लोगों ने सवाल उठाए हैं.

बाबा की कंपनी को चे’तावनी

गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि ऐसी फेक दवाइयों को महाराष्ट्र में बेचने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने ट्वीट किया- ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस जयपुर ये पता लगाएगी कि क्या पतंजलि आयुर्वेद ने कोरोनिल दवा के लिए क्नीनिकल ट्रायल्स किए थे या नहीं. मैं बाबा रामदेव को कड़ी चेतानवी देता हूं कि महाराष्ट्र सरकार ऐसी नकली दवाई बेचनी की इजाजत नहीं देगी.’


आयुष मंत्रालय ने मांगा जवाब
बता दें कि केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने भी इस दवा को लेकर संज्ञान लिया है. मंत्रालय ने पतंजलि को नोटिस भेजकर तत्काल दवा के प्रचार-प्रसार पर रोक लगा दी है. आयुष मंत्रालय का कहना था कि बिना आईसीएमआर (ICMR) की प्रमाणिकता के फार्मेसी ऐसा दावा कैसे कर सकती है. केंद्र ने उत्तराखंड के आयुष विभाग को भी पत्र भेजकर मामले से जुड़ी सारी जानकारी मांगी है.

दावा किया जा रहा है कि कंपनी को स’र्दी-जु’काम की दवा बनाने का लाइसेंस जारी किया गया था. लेकिन पतंजलि ने कोरोना की दवा बना डाली. स्टेट ड्रग कंट्रोलर ने दिव्य योग फार्मेसी को नोटिस जारी कर दिया है. नोटिस में पूछा गया है कि दिव्य योग फार्मेसी ने कोरोना की जो दवा बनाने का दावा किया है उसका आधार क्या है?

बाबा रामदेव का दावा
पतंजलि आयुर्वेद ने कहा है कि कोरोनिल किट 545 रुपये में उपलब्ध होगी.  दवाई लॉन्च करते हुए बाबा रामदेव ने कहा, ‘पूरा देश और दुनिया जिस क्षण की प्रतीक्षा कर रहा था आज वो आ गया है. कोरोना की पहली आयुर्वेदिक दवा तैयार हो गई है. इस दवा से हम कोरोना की हर तरह की जटिलता को नियंत्रित कर पाए. इस दवा से तीन दिन के अंदर 69 फीसदी मरीज रिकवर हो गए यानी पॉजिटिव से निगेटिव हो गए.’ बाबा रामदेव ने कहा, ‘इस दवा के जरिए 7 दिन में 100 फीसदी मरीज ठीक हुए हैं. इस दवा का ट्रायल 280 लोगों पर किया गया है.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.