मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) ने जो वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जारी किए, उससे बॉलीवुड (Bollywood) और म्यूजिक इंडस्ट्री (Music Industry) में बवाल मचा हुआ है. सोनू निगम ने अपने विचारों को रखते हुए कहा था कि म्यूजिक इंडस्ट्री में भी माफिया हैं, जो नए कलाकारों को आने ही नहीं दे रहा है. उन्होंने अपने दूसरे वीडियो में टी-सीरीज (T-Series) और कंपनी के डायरेक्टर भूषण कुमार (Bhushan Kumar) पर गंभीर आरोप लगाए. पति पर लगे आरोपों के बाद भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) ने एक वीडियो जारी कर सोनू निगम को उनके पुराने दिन याद कराते हुए उन्हें खरी-खरी सुनाई है.
सोनू निगम (Sonu Nigam) ने हाल ही में दो वीडियो जारी किए थे, जिनमें उन्होंने भूषण कुमार (Bhushan Kumar) पर गंभीर आरोप लगाए थे. इन आरोपों के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने सोनू निगम की बातों पर हामी भरी थी. लगातार सिंगर्स के भी बयान आने के बाद भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) आगे आईं और उन्होंने एक लंबा वीडियो जारी कर सोनू निगम को आड़े हाथों लिया. इस वीडियो में उन्होंने उन आरोपों का भी जवाब दिया जो सोनू ने उनके पति और टी-सीरीज पर लगाए थे.

दिव्या ने वीडियो में कहा कि कुछ दिनों से सोनू निगम, भूषण कुमार और टी-सीरीज के खिलाफ कैंपेन चला रहे हैं. इस सिलसिले में मैं ये कहना चाहती हूं कि टी-सीरीज ने अब तक हजारों लोगों को ब्रेक दिया है, जो आउटसाइडर्स हैं. उसमें म्यूजिक डॉयरेक्टर्स हैं, सिंगर्स हैं, एक्टर्स हैं, डॉरेक्टर्स हैं. उन्होंने कहा कि मैंने खुद अपने डायरेक्ट की गई फिल्म ‘यारिया’ में 10 नए कलाकारों को मौका दिया, उसमें नेहा कक्कड, राकुलप्रीत सिंह, हिमांश कोहली और कंपोजर आरको आज बड़े हो चुके हैं. सिंगर पर तंज भी कसाते हुए उन्होंने कहा कि सोनू निगम ने आरोप लगाया कि म्यूजिक इंडस्ट्री में आउटसाइडर को ज्यादा मौके पर नहीं मिलते, आर तो लीजेड हैं आपने कितने नए कलाकारों को मौका दिया? उन्होंन कहा आपने आजतक किसी को चांस नहीं दिलवाया.
सोनू निगम पर गु’स्सा जताते हुए दिव्या ने कहा कि कैमरे पर बोलना आसान होता है लेकिन आपने ग्राउंड लेवल पर कितनों को काम दिला दिया? किसी को नहीं सिर्फ अपने सिवाए. उन्होंने कहा कि टी-सीरीज में 97 प्रतिशत लोग आउटसाइडर्स ही हैं. हमने नए कलाकारों को पहचान दी हैं.



Leave a Reply