भारत रत्न सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के डुप्लीकेट बलबीर चंद (Balbir Chand) इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. एक ओर जहां उनका परिवार कोरोना संक्रमित हो गया है. दूसरी ओर उनकी नौकरी भी चली गई है. बलबीर अक्सर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दिखते थे. सचिन के फैन्स भी उनके साथ फोटो क्लिक कराने में लगे रहते थे.
जून के शुरुआती हफ्ते में बलबीर चंद मुंबई से पंजाब अपने गांव आ गए. यहां आने के बाद बलवीर, उनकी पत्नी, बेटा और बेटी कोरोना संक्रमित पाए गए. गोली वड़ा पाव के ब्रांड एबेंसडर के तौर पर काम कर रहे बलबीर की जिन्दगी लॉकडाउन के पहले अच्छी चल रही थी लेकिन अब उनकी नौकरी भी जा चुकी है.

बलबीर और उनका परिवार कोरोना पॉजिटिव पाए गए
लॉकडाउन के बाद हालात यह हो गए कि वह अपने घर का किराया तक नहीं दे पा हे थे. जब ट्रेन सेवा शुरू हुई तो वह पंजाब स्थित सोलन अपने घर लौट आए. हालांकि उनकी मुश्किलें यहीं कम नहीं हुईं. अब वो और उनका परिवार कोरोना पॉजिटिव पाए गए. उन्होंने कहा कि ‘ट्रेन के सफर में हमने सभी सावधानियां बरतीं, 15 बोतल सैनिटाइज़र, N95 मास्क, अपना भोजन लेकर चले लेकिन बहुत सारे यात्री थे जो काफी लापरवाह रहे. मैं अनुभव से कह सकता हूं कि यात्रा करना अभी सुरक्षित नहीं है.’
नौकरी जाने पर बलबीर चंद ने कहा कि ‘लॉकडाउन के चलते उनका व्यवसाय ठप हो गया. उन्होंने कई लोगों को नौकरी से निकाल दिया. मुझसे भी नौकरी छोड़ने को कहा गया. हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया है कि परिस्थितियां सुधरने के बाद वह मुझे दोबारा नौकरी देंगे



Leave a Reply