पटना : राजधानी पटना से एक अ’जीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरत में डाल दिया है। दरअसल एक दोस्त ने दोस्ती के रिश्ते को श’र्मसार किया है. दोस्त के नाते उसने घर में आना जाना शुरु किया और फिर उसके बाद अपनी दोस्त की पत्नी के साथ ही इश्क की जाल में फंसा लिया. मोहब्बत बढ़ती गई और एक दिन वो अपनी दोस्त की पत्नी और उसके बच्चे को लेकर भाग निकाला.
दरअसल पटना के जानीपुर थाना इलाके के गाजा चक महमदपुर के रहने वाले नीरज का विवाह 10 साल पहले हुआ था. वो अपनी पत्नी रूपम कुमारी और उनके बेटे आयुष राज के साथ उनकी जिंदगी बेहद खुशहाली और प्रेम से चल रही होती है. लेकिन पत्नी को मोहल्ले के ही सुरज नामक युवक के साथ इश्क हो जाता है. नीरज को इस बात की भनक तक नहीं लगी और एक दिन उसकी पत्नी अपने पति के दोस्त के साथ अपने बेटे को लेकर फरार हो गई. पीड़ित पति ने बताया कि सूरज के साथ दोस्ती थी.
दोनों के बीच दोस्ती भाई जैसे थी. सूरज मेरे घर अक्सर आता जाता था. हालांकि किसी को भनक तक नहीं लगी कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है. बीते 5 दिन पहले की बात है जब पत्नी रूपम अपने मायके नौबतपुर थाना इलाके के आरोपुर गई हुई थी कि अचानक सूरज उनके घर आ पहुंचा और कहने लगा कि तुम्हारे पति का तबीयत बहुत खराब है। उसकी हालत नाजुक है और वह पटना के एम्स अस्पताल में भर्ती है। लड़की की मां घबरा’कर अपनी बेटी और नाती को उसके साथ भेज दिया.

पूरे दिन बीत गए और ना तो वह वापस लौट के आए ना उनकी कोई फोन आया. लिहाजा सुधा देवी ने अपनी बेटी के ससुराल संपर्क किया तो पता चला वहां तक तो कोई आए ही नहीं. तब जाकर लोगों को मामला समझ में आया हालांकि परिवार वालों का कहना है कि हमें पहले से इसकी कानो कान खबर नहीं थी. बरहाल लड़की के मां सुधा देवी ने नौबतपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है और अपने बेटी को बरामद कर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. घटना की छानबीन की जा रही है.



Leave a Reply