Breaking NewsNationalSTATE

Patanjali OrderMe App: बाबा रामदेव ला रहे ऐप, घर बैठे मिलेगी कोरोना की दवाई…

कोरोना महामारी (Coronavirus) के फैलते प्रकोप के बीच योग गुरु रामदेव कोराना वायरस के लिए दवा लेकर आए हैं। खास बात है कि इस दवाई को लोग घर बैठे ही मंगा सकेंगे। दवाई की डिलिवरी के लिए पतंजलि OrderMe app नाम का ऐप लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद कोरोना वायरस के लिए दवा बनाने का दावा किया है। कंपनी ने ‘दिव्‍य कोरोनिल टैबलेट’ (Divya Coronil Tablet) नाम की आयुर्वेदिक दवा लॉन्च की।

घर बैठे मंगाएं दवा
पतंजलि आयुर्वेद के प्रवक्ता एस के तिजारावाला ने एनबीटी गैजेट्स नाऊ को बताया, Orderme ऐप अगले हफ्ते लॉन्च होगा। इस ऐप के जरिए कोरोना की दवा कोरोनिल के अलावा पतंजलि के सभी प्रॉडक्ट्स मिलेंगे। उन्होंने बताया कि हमारा दूसरी कंपनियों के प्रॉडक्ट्स को भी इस प्लैटफॉर्म के तहत लाने का प्लान है। यह एक फ्री ऐप होगा, जो ऐंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

मेसेजिंग ऐप Kimbho भी लाए थे
बता दें कि 2018 में बाबा रामदेव की कंपनी पंतजलि ने WhatsApp को टक्कर देने के लिए एक मेसेजिंग ऐप Kimbho भी लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे स्वदेशी मेसेजिंग प्लैटफॉर्म बताया था। ऐप का इंटरफेस काफी हद तक वॉट्सऐप जैसा ही था। किंभो गूगल प्ले स्टोर पर आया था। हालांकि टेक्निकल गड़बड़ियों के कारण इस ऐप को प्ले स्टोर से हटा लिया था। कई यूजर्स का दावा था कि ऐप से स्मार्टफोन हैंग हो रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.