BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

#DHANBAD: मृ’तक को मुआवजा ना देना पड़े इसके लिए कपनी ने चली फिल्मी चाल, जानें…

मृ’तक को मुआवजा ना देना पड़े इसके लिए कपनी ने चली फिल्मी चाल
धनबाद (MUZ NEWS) : धनबाद की ओरिएंटल स्ट्रक्चरल इंजिनियर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी की आकाश किनारी, कतरास एरिया शाखा ने गलत नीति के द्वारा हादसे से संबंधित शॉर्ट फ़िल्म का निर्माण कर अपने कंपनी मे हा’दसे के शि’कार हुए कर्मी को मुआवजे देने से बचने के लिए चाल चली । ये कहना है उक्त कंपनी मे विगत वर्ष दिसंबर माह मे हादसे के शिकार हुए सेंद्रा कोलियरी निवासी स्व.सुशील कुमार सिन्हा के परिजन का । बताते चले की कंपनी मे डम्पर चालक की लापरवाही से स्व. सिन्हा की जान गई थी ..घट’ना को बीते 6 माह बीत जाने के बात प्रबन्धन ने शॉर्ट फ़िल्म बनाने को लेकर साफ तौर पर ये दिखाने की झूठी कोशिश की कि ये हा’दसा चालक और कंपनी का नही बल्कि स्व. सिन्हा की लापरवाही से हुई । ज्ञात हो की सारी सच्चाई दुर्घटना के वक्त के अखबारों में छप चुकी है।

गाड़ी में न तो फ्रंट हॉर्न थी , न बैक हॉर्न थी। गाड़ी की ब्रेक भी सही नहीं थी अनयथा यह दर्दनाक दुर्घटना नहीं होती। DGMS द्वारा भी जांच में सच्चाई सामने ला दिया गया है। घट’ना जहां घटी है वो कोई व्यस्ततम सड़क नहीं थी कि किसी व्यक्ति को इतने बड़े डंपर की हॉर्न की आवाज सुनाई नहीं देती। इस मामले में बाघमारा विधायक माननीय ढुल्लु महतो ने पहल कर मामला को शांत कराया था ।
परिजनों ने साफ तौर पर कहा की कंपनी अपने झूठे रवैए से बाज नही आती तो आगे हम न्याय के लिए मुख्यमंत्री से लेकर कोर्ट का दरवाजा भी खटखटायेंगे॥

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.