सीतामढ़ी शहर में जलजमाव को लेकर डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने मेहसौल पूल से लेकर रेलवे ब्रिज सहित कई जलजमाव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया
उन्होंने लखनदेई नदी में नगर परिषद द्वारा जलकुंभी हटाए जाने के कार्यों का भी अवलोकन किया। डीएम ने निर्देश दिया कि जल से निकाले गए जलकुंभी को अविलंब यहां से हटाने की कार्रवाई करें। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को निर्देश दिया कि नालों की सफाई के बाद निकाले गए कचड़ा को उसी समय वहाँ से जरूर हटाये।

डीएम ने वार्ड नंबर 24 ,27 एवं 28 में होने वाले भारी जलजमाव के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी भी प्राप्त किया। उन्होंने निर्देश दिया कि जल जमाव क्षेत्रो में सभी आवश्यक तैयारियां अभी ही पूर्ण कर ले ताकि नागरिकों को कम से कम कठिनाई का सामना करना पड़े। उन्होंने माइकिंग की व्यवस्था करने एवम नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने को लेकर भी कई दिशा निर्देश दिया।..सजग रहे,सतर्क रहें,मास्क पहनकर ही बाहर निकले,सदैव सामाजिक दूरी का पालन करे,किसी भी प्रकार के लक्षण महसूस होने पर जिला प्रशसन के नंबर 06226…250316 पर सम्पर्क करें। हमेशा सरकार के दिशा निर्देशों का जरूर पालन करे। हम सब मिलकर ही कोरोना संक्रमण के चेन को रोक सकते है।

राम शरणागत मिश्र जानीपुर से



Leave a Reply